Advertisement

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: बाबरी मस्जिद की नींव और कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की बात

जिला अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव के दो बड़े बयान— बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव और कांग्रेस संगठन पर रखी बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने राजधानी रायपुर स्थित गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण किया। रायपुर शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों समेत कई जिलों के पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पीसीसी चीफ दीपक बैज और प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़ भी शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में दो महत्वपूर्ण बयान दिए—
एक पश्चिम बंगाल में रखी जा रही बाबरी मस्जिद की नींव पर, और दूसरा कांग्रेस संगठनात्मक संरचना में बदलाव पर।


बाबरी मस्जिद की नींव पर टीएस सिंहदेव का बयान

टीएस सिंहदेव ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने को लेकर कहा—

“आपने किसी से कोई चीज ले ली है। देश के कानून के अनुरूप भी नहीं ली। बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने धारा 142–143 लगाकर ले ली। उन लोगों की भावना आहत हुई है। ऐसा नहीं है कि वे देश के नागरिक नहीं रह गए। सभी को अपने तौर-तरीकों से पूजा-अर्चना करने की आज़ादी है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उनका इशारा 1992 में ढहाई गई बाबरी मस्जिद और 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर था, जिसकी पुनर्स्थापना को लेकर बंगाल में प्रतीकात्मक आधारशिला रखी गई है।
सिंहदेव के अनुसार, इस मुद्दे ने बड़ी आबादी की भावनाओं को प्रभावित किया है और यह संवेदनशीलता आज भी बनी हुई है।


कांग्रेस संगठन में बदलाव पर बोले सिंहदेव— “अब व्यक्ति नहीं, संगठन आगे”

नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के शपथ ग्रहण के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा—

“यह नियुक्ति कांग्रेस के मूल स्वरूप को बदलने वाली है। कोशिश है कि हम भी कैडर-बेस्ड पार्टी तैयार कर सकें। कांग्रेस में लोग व्यक्ति से जुड़ने लगे थे, पार्टी से नहीं। अब संगठन आगे होगा, व्यक्ति थोड़ा पीछे रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
“पूरा परिवर्तन लाने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन जितनी देर करते उतना पीछे रह जाते। इसलिए जितनी जल्दी बदलाव होगा, उतना अच्छा।”

सिंहदेव ने बताया कि नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है और इससे जिलों में पार्टी का ढांचा मजबूत होगा।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57