Advertisement

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन: मनरेगा कार्यों, आजीविका डबरी और जल संरक्षण पर ग्रामीणों को दी गई जानकारी

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को दी गई सामुदायिक एवं हितग्राहीमूलक कार्यों की जानकारी

अम्बिकापुर, 07 दिसंबर 2025। कलेक्टर विलास भोसकर और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यस्थल एवं पंचायत भवनों में रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आजीविका डबरी बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें सामुदायिक एवं हितग्राहीमूलक कार्यों, मनरेगा नियमों तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों को जन मनरेगा एप के उपयोग की जानकारी दी और ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर योजनाओं की वास्तविक समय पर जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।

जल संरक्षण पर विशेष जोर

रोजगार दिवस के दौरान भू-जल संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि गांवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए जल संचय कार्यों में बढ़ोतरी करने की दिशा में विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है और ग्रामीणों की भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में जॉब कार्डधारी परिवार, मनरेगा श्रमिक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57