गुरु घासीदास जयंती पर विजय पैकरा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

गुरु घासीदास जयंती पर विजय पैकरा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बलरामपुर | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी–शंकरगढ़, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष विजय पैकरा ने संत गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विजय पैकरा ने अपने संदेश में कहा कि संत गुरु घासीदास जी ने समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके द्वारा स्थापित सतनाम पंथ सामाजिक समरसता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में गुरु घासीदास जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समान, समतामूलक और शोषणमुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।