ओडिशा के सम्भलपुर में मारवाड़ महोत्सव–2025 का भव्य समापन, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला – सेवा ही मारवाड़ी समाज की पहचान

सम्भलपुर (ओडिशा)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ओडिशा के सम्भलपुर में आयोजित मारवाड़ महोत्सव–2025 के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को सजीव करता है और भारत की सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

राजस्थान फाउंडेशन एवं मारवाड़ी युवा मंच, खेतराजपुर के तत्वावधान में आयोजित इस पाँच दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में राजस्थान से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। ओम बिरला ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से उन्हें हज़ारों स्वजनों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा कि राजस्थान और ओडिशा, दोनों राज्यों की संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, जीवन-मूल्य और संस्कारों में गहरी समानता देखने को मिलती है।
एक मारवाड़ी होने पर गर्व व्यक्त करते हुए ओम बिरला ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में सेवा, त्याग और समर्पण की परंपरा को जीवंत रखा है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा,

“सेवा हमारे लिए केवल कार्य नहीं, बल्कि संस्कार है। जहाँ भी कोई मारवाड़ी परिवार बसता है, चाहे देश का कोई गाँव हो या विदेश की कोई धरती, सेवा ही उसकी पहचान बन जाती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि मारवाड़ी समाज ने अपनी जन्मभूमि राजस्थान से नाता बनाए रखते हुए कर्मभूमि पर परिश्रम और सेवा संस्कृति के बल पर सदैव सम्मानजनक स्थान अर्जित किया है।
ओम बिरला ने आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों तक इन सेवा-संस्कारों को और अधिक सशक्त रूप में पहुँचाना समय की आवश्यकता है।