Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी 2026 की शुभकामनाएं, संस्कृत श्लोक के साथ दिया आत्मविश्वास का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वर्ष हर व्यक्ति के जीवन में नई आशाएं, नए संकल्प और नया आत्मविश्वास लेकर आए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि नववर्ष 2026 सभी को आगे बढ़ने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में प्रगति करने की प्रेरणा दे। इसके साथ ही उन्होंने संस्कृत का एक प्रेरणादायक श्लोक भी साझा किया, जिसमें ज्ञान, वैराग्य, ऐश्वर्य, शौर्य, तेज, बल, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, कांति, धैर्य और मार्दव जैसे गुणों का उल्लेख है।

प्रधानमंत्री का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देशभर से लोग नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57