Advertisement

Veterans Nation Building: पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, युवाओं का मार्गदर्शन करें – राजनाथ सिंह

पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, युवाओं के मार्गदर्शक बनें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पूर्व सैनिकों (Veterans) से आह्वान किया है कि वे अपने अनुभवों के माध्यम से युवाओं, अग्निवीरों और युवा सैनिकों को सही दिशा दें और आवश्यकता पड़ने पर civil administration के साथ मिलकर आपात स्थितियों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति और मार्गदर्शन युवाओं के लिए बड़ा सहारा बन सकता है।

रक्षा मंत्री कार्यालय (RMO India) द्वारा साझा किए गए संदेशों में राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में पूर्व सैनिकों का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और मूल्य देश के लिए अनमोल धरोहर हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक नेतृत्व और नवाचार जैसे क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक और स्थायी प्रभाव छोड़ेगी। यह योगदान केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखने का कार्य करेगा।

रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार हर स्तर पर पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा, “हमारा निरंतर प्रयास है कि आपके जीवन का प्रत्येक दिन सम्मान, सुरक्षा और आत्मसंतोष से परिपूर्ण हो।”

राजनाथ सिंह ने भारतीय समाज की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान किसी आदेश से नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों से उपजा है। देश के किसी भी कोने में सैनिक को देखकर हर नागरिक स्वाभाविक रूप से सम्मान व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा पूर्व सैनिकों को दिया जाने वाला सम्मान भारत की एक बड़ी social capital है, जो पीढ़ियों को जोड़ता है और राष्ट्र की आत्मा को मजबूत करता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47