छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भाटापारा मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलायी शपथ

रायपुर : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भाटापारा मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलायी शपथ

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गौठान बनने से लगभग राज्य में डेढ़ लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि हुई सुरक्षित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा,उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू सहित सदस्यों को शपथ दिलाई।
कृषि मंत्री चौबे ने किसानों को सौगात देते हुए मंडी परिसर में एक नवीन किसान भवन बनाने एवं तथा जर्जर शेड का जीर्णोंद्धार कराये जाने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को नवीन मंडी प्रागंण हेतु स्थल चयन के लिए निर्देश दिए। मंत्री श्री चौबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाने के लिए गए फैसलों एवं संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। हम जैविक कृषि की तरफ बढ़ रहे है। गौठान एवं गौधन न्याय योजना के माध्यम से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे है और लगभग 150 करोड़ की वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया है, जिसमें 147 करोड़ रूपए गौठान समिति एवं महिला स्व-सहायता समूहों के पास वापस आया है। गौठान के माध्यम से एक लाख महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है और उन्हें रोजगार से जोड़ा है।
मंत्री चौबे ने कहा कि गांवों में गौठान बनाने से राज्य में लगभग 1.50 लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि सुरक्षित हो गई है, जिससे छत्तीसगढ़ की अस्मिता दैहान संस्कृति को पुनर्स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीद कर उनकी उपज का वाजिब मूल्य दे रही है। राज्य में किसानों द्वारा उत्पादित धान से हम बायो एथेनॉल बनाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम में कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक भाटापारा चैतराम साहू, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनकराम वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर, सर्वश्री हितेन्द्र ठाकुर, विद्याभूषण शुक्ल, सदस्य कर्मकार मण्डल सतीश अग्रवाल, नगर पालिका परिषद भाटापारा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित पोहा-मुरमुरा मिल एसोसिएशन, दालमिल एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, कृषि उपज मंडी भाटापारा के विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!