Advertisement

PM Surya Ghar Yojana: उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बने कृष्ण कुमार, रोज़ाना 20 यूनिट सोलर बिजली उत्पादन

‘उपभोक्ता’ से ‘ऊर्जा दाता’ बने कृष्ण कुमार, सोलर सिस्टम से प्रतिदिन 20 यूनिट बिजली का उत्पादन

अंबिकापुर, 29 जनवरी 2026।केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’ का जमीनी असर अब आम नागरिकों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इस योजना ने न केवल लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया है। अंबिकापुर के प्रतापपुर रोड निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता इस योजना के एक प्रेरणादायी लाभार्थी के रूप में सामने आए हैं।

श्री गुप्ता ने योजना के तहत अपने घर पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है, जिससे वे प्रतिदिन लगभग 20 यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उनकी घरेलू बिजली जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी हो रहा है।

‘ऊर्जा उपभोक्ता’ से ‘ऊर्जा दाता’ बनने का सफर

कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले वे पूरी तरह बिजली कंपनी पर निर्भर थे, लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका घर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है। घरेलू खपत से अधिक बिजली उत्पादन होने के कारण वे अब केवल ‘ऊर्जा उपभोक्ता’ नहीं, बल्कि ‘ऊर्जा दाता’ बन गए हैं।
उन्होंने इस बदलाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीधी सब्सिडी और आसान ऋण सुविधा

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताओं को साझा करते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से ₹1,08,000 तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाती है।
उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के लिए एकमुश्त राशि जमा करना संभव नहीं है, उनके लिए बैंकों के माध्यम से आसान किश्तों (EMI) पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे सोलर सिस्टम लगवाना अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है।

आम नागरिकों से अपील

कृष्ण कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के अन्य नागरिकों से अपील की कि वे भी इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम लगवाना भविष्य के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश है। इससे जहां बिजली बिलों में भारी कमी आती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा भी मिलता है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को आत्मनिर्भर बनाते हुए हरित ऊर्जा क्रांति की ओर एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47