छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

अंबिकापुर : होम आइसोलेशन मरीजों के घर घर पहुंचा रहे दवा।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

कांटेक्ट ट्रेसिंग की चुनौतीपूर्ण दायित्व निभा रहे 53 दल के सदस्य

होम आइसोलेशन मरीजों के घर घर पहुंचा रहे दवा
अम्बिकापुर / कोरोना मरीज के उपचार में जितनी चुनौती है उससे कही ज्यादा मरीज के संपर्क में आये व्यक्तियों के पड़ताल करने में है। कई बार संपर्क में आये लोग गलत पता और मोबाइल नंबर देते है जिससे ट्रेस करना काफी जटिल हो जाता है। जबकि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग निहायत जरूरी है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में कांटेक्ट ट्रेसिंग हेतु 53 दल गठित किया गया है। इनमें 32 दल अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में तथा 7 विकासखण्डों में प्रत्येक में 3-3 दल सक्रिय हैं। कोरोना रिपोर्ट जैसे ही प्राप्त होता है कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग दल के सदस्य उसी दिन मरीज के संपर्क में जितने लोग आये है उन्हें ढूंढ निकालने मुस्तैद हो जाते है। दल के सदस्य कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के साथ ही पॉजिटिव मरीज को होम आइसोलेशन, आइसोलेशन सेंटर या अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही होम आइसोलेशन के मरीजो बीके घर घर दवाई भी पहुंचाने का कार्य कर रहे है।
कांटेक्ट ट्रेसिंग के नोडल अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि टेस्टिंग सेंटर में कार्यरत कांटेक्ट ट्रेसिंग दलों द्वारा समस्त कोविड टेस्ट कराने वालों को जांच के बाद रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी जा रही है। जांच कराने वालों से अपील की जा रही है कि संक्रमित होने पर सम्पर्क में आए समस्त लोगों की सम्पूर्ण जानकारी कांटेक्ट ट्रेसिंग दल को दें।
नियमो के उल्लंघन पर होगी कार्यवाही- डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत ने बताया कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार होंम आईसोलेशन के मरीजो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। होम आइसोलेशन के दौरान घर से स्टिकर निकलने तथा बाहर घूमने वालांे पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमो के उल्लंघन पर एफआईआर भी दर्ज किए जा रहे है। होम आइसोलेशन के मरीजो को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंधित कर उन्हें घर मे ही चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!