अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आढ़ती की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आढ़ती की गोली मारकर हत्या

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थानीय अनाज मंडी के एक आढ़ती की दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार सवार हर विलास (69) को हमलावरों ने शनिवार शाम इस्माईलाबाद गांव में तीन गोलियां मार दीं।

पुलिस ने बताया कि दो हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और उनमें से एक ने हर विलास पर तीन गोलियां चला दीं, जो उनकी गर्दन और छाती में लगीं।

पुलिस ने बताया कि हर विलास को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबाला के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान वहां उसकी मृत्यु हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, अनाज मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष विनोद कंसल ने कहा कि ऐसी घटनाओं से आढ़तियों में डर का माहौल है।

उन्होंने मांग की कि जब तक अनाज मंडी में धान की खरीद का मौसम जारी है, तब तक आढ़तियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी हर समय अनाज मंडी के गेट पर तैनात रखी जानी चाहिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!