Advertisement

झरगांव संकुल में आमाराइट प्रायोजना का सफल क्रियान्वयन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

COVID 19 के  कारण शिक्षा की निरंतरता एवं गुणवत्ता बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना “पढ़ई तुंहर दुआर”के अंतर्गत विभिन्न गतिविधि जैसे -मोहल्ला कक्षा ,ऑनलाइन क्लास ,अंगना म शिक्षा , आदि संचालित किया जा रहा है। विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र झरगांव मे आमाराइट प्रायोजना का बेहतर क्रियान्वयन हेतु संकुल केंद्र झरगांव के संकुल समन्वयक टेकराम साहू को “हमारे नायक”में स्थान प्राप्त हुआ है। इन्होंने संकुल के विभिन्न शालाओं में इस प्रयोजना कार्य को सभी विद्यार्थी तक पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किया गया है। संकुल के शिक्षकों के सहयोग से नियमित रूप से पालक संपर्क, माताओं से मिलना तथा बच्चों को प्रेरित करने के कारण ही अच्छा परिणाम प्राप्त हुआ है। इस कार्य में संकुल प्राचार्य ,समस्त प्रधान पाठक एवं संकुल के समस्त शिक्षक तथा पालकों का विशेष सहयोग रहा है। विद्यार्थियों में अधिगम दक्षता तथा लर्निंग आउटकम प्राप्त हो इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। श्री टेकराम साहू जी का हमारे नायक में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद श्री करमन  खटकर, जिला मिशन समन्वयक श्री श्याम चंद्राकर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर श्री आरआर सिंह, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री यशवंत बघेल ,गरियाबंद पीएलसी अध्यक्ष श्री संतोष कुमार तारक तथा अन्य शिक्षक गण खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57