Advertisement

सरगुजा : भाजपा जिला सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने अपने दो दिवसीय सरगुजा प्रवास मेें।

अम्बिकापुर 13 मार्च 2021/ भाजपा जिला सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने अपने दो दिवसीय सरगुजा प्रवास मेें दरिमा, नवानगर, कुन्नी, लुंण्ड्रा तथा धौरपुर मण्डलों का दौरा किया। प्रवास के दौरान प्रभारी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, मण्डल प्रभारी विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, देवनाथ पैकरा, राधेष्याम ठाकुर, मुनेष्वर राजवाडे तथा विजय व्यापारी व विकास पांण्डेय भी साथ रहे। इस अवसर पर मण्डल के पदधिकारी कार्याकर्ताओं कों संबोधित करते हुऐ जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूत इकाई बूथ स्तर पर बने व बूथ समिति सक्रिय हो इस के लिए मण्डल व शक्ति केन्द्र प्रभारीयों को बूथ तक प्रवास करना पडेगा। हमारा बूथ जितना मजबूत होगा चुनाव जीतने की सम्भावना उतनी ही प्रबल होगी। अभी समय है संगठन को मजबूत व क्रियाषील बनाने में जितनी ताकत लगानी हो लगा दें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रभारी श्री दुबे जी के लगातार मण्डल प्रवास से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उत्साहित है तथा सक्रियता के साथ संगठन के विस्तार में जुट गयें है जिसका लाभ आने वाले समय में दिखाई देगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मिषन 2023-24 के लिए भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता अभी से तैयारीयों में जुट जायें ताकि सरगुजा जिले में कमल खिल सकें। कार्यक्रम को भाजपा मण्डल प्रभारीयों सहित मण्डल अध्यक्ष महामंत्री व पदाधिकारीयों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी ने मण्डलों की गतिविधियों व मोर्चा प्रकोष्ठ के गठन की समीक्षा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, देवनाथ पैकरा, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, फुलेष्वरी सिंह, राधेष्याम ठाकुर, मुनेष्वर राजवाडे, विजय व्यापारी, विकास पाण्डेय, जंयत मिंज, महेन्द्र सिंह, वैभव सिंह, गुरूषरण सिंह, चंन्द्रिका यादव, बालनाथ यादव, धनराम नागेष, सतीष जायसवाल, राजू मानिकपुरी, रमेष दास बिहारी लाल तिर्की, राजू सिंह, रामपुकार यादव, तथा बालिचरण यादव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57