छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

धरना स्थल तुता में धरना प्रदर्शन कर रहे संगठनों को जोर जबरदस्ती हटाना भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चरित्र

धरना स्थल तुता में धरना प्रदर्शन कर रहे संगठनों को जोर जबरदस्ती हटाना भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चरित्र

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

भाजपा सरकार न न्यायालय का मान कर रही है न लोकतंत्र का सम्मान

रायपुर/धरना स्थल तुता से धरना दे रहे संगठनों को डंडे के दम पर जोर जबरदस्ती हटाने और गिरफ्तार करने की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र विरोधी है भाजपा सरकार न न्यायालय के फैसले को मान रही है न लोकतंत्र का सम्मान कर रही है।तुता में धरनास्थल में आंदोलनकारी के साथ पुलिस बर्बरता की जांच की जाए गिरफ्तार लोगों की तत्काल रिहाई हो ।ये सरकार तानाशाही पर उतर आयी है।11महीने में ही अलोकप्रिय हो चुकी है सरकार के खिलाफ हर वर्ग में नाराजगी है सरकार इसे डरी हुई है इसलिए धरना स्थल पर आंदोलन को प्रतिबन्धित कर अपनी नकामी को ढकने लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार न्यायालय के फैसला को लागू करती तो डीएड संघ और एसआई अभ्यर्थी आंदोलन क्यों करते? सरकार न्यायालय की अवमानना कर रही है इसलिए इस प्रकार की स्थिति निर्मित हुई है भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कर्मचारी संगठनों के समस्याओं का निराकरण करने का वादा किया था।आज 11 महीने से अधिक हो गया है इस दिशा में सरकार एक रत्ती भर काम नहीं की है इसलिए कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। धान खरीदी के वक्त कंप्यूटर ऑपरेटर वेतन विसंगति को लेकर आंदोलन कर रहे हैं शिक्षक संघ महंगाई भत्ते में हुई धोखा घड़ी से नाराज है। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था है। भाजपा सरकार में जंगल राज कायम हो गया।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है प्रदेश में लोकतंत्र के मिले अधिकारों के तहत आम लोगों को अपनी बात रखने की छूट दी जाए तानाशाही खत्म की जाए और तुता धरना स्थल में व्यवस्था सुधार कर आंदोलनकारीयो को प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!