छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

5 वर्षों से रहस्यमय ढंग से गायब बालक को विश्रामपुर पुलिस ने खोज निकाला

5 वर्षों से रहस्यमय ढंग से गायब बालक को विश्रामपुर पुलिस ने खोज निकाला

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

परिजनों ने पुलिस को दे रहे है दुआएं

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -रहस्यमय ढंग से 5 वर्ष पूर्व गायब हुए अपने कलेजे के टुकड़े को तलाशते हुए थक हार कर मायूस घर में बैठे माता पिता को विश्रामपुर पुलिस ने अचानक खुशियां लाकर झोली में डाल दी जिससे इस परिवार मे खुशी लहर दौड़ गई । अपने कलेजे को टुकड़ा को पाकर परिवार इस सदस्यों ने बिश्रामपुर पुलिस को तमाम दुआएं दे रहे
जानकारी के अनुसार 24 नवंबर 2017 को मोहम्मद शरीफ पिता हसीब उम्र 40 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर थाना बिश्रामपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके 11 वर्षीय नाबालिक पुत्र मोहम्मद इम्तियाज कक्षा दूसरी में नुरुल अनवार मदरसा विश्रामपुर में पढ़ाई करता है जो प्रतिदिन की भांति 18 नवंबर 2017 को सुबह 7 बजे घर से मदरसा पढ़ने गया जो घर वापस नहीं आया है ।परिजनों की रिपोर्ट पर गुम इंसान की धारा 363 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में पुलिस ली तथा बालक का लगातार पतासाजी पुलिस कर रही थी एवं पतासाजी हेतु समाचार पत्र ,जिला इश्तिहार ,सोशल मीडिया एवं अन्य संसाधनों से प्रसारित कर आमजनों से मिलने पर सूचित करने की अपील भी की जा रही थी इसी दौरान 1 सप्ताह पूर्व बालक के बालगृह मधुबनी जिला बिहार में होने की जानकारी बिश्रामपुर पुलिस को मिली ।सूचना पर थाना बिश्रामपुर से प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह एवं आरक्षण अकरम मोहम्मद मधुबनी बिहार रवाना हुए मधुबनी बिहार शासकीय बाल गृह से बरामद कर 5 साल बाद बालक को वापस लाए हैं एवं उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है जिससे परिजनों के चेहरे में मुस्कान लौटी है परिजन पुलिस कर्मियों को तमाम दुआएं दे रहे है। इस कार्रवाई में थानाप्रभारी उपनिरी. के डी बनर्जी , प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह, आरक्षक अकरम मोहम्मद का सराहनीय योगदान रहा है
बालक मानसिक रूप से कमजोर था
बताया जाता है कि बालक मानसिक रूप से कमजोर था जो घर का रास्ता भटक कर रेलवे स्टेशन बिश्रामपुर चला गया और ट्रेन में बैठ कर उज्जैन मध्य प्रदेश चला गया था जहां से चाइल्ड केयर वाले बाल गृह भेज दिए पिछले 4 साल से बालगृह मधुबनी बिहार में ही था तथा 1 वर्ष इधर-उधर भटकता रहा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!