Advertisement

रायपुर : ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनाव के उम्मीदवार ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे नामांकन

रायपुर : ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनाव के उम्मीदवार ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे नामांकन

यह नवाचार करने वाला पहला राज्य है छत्तीसगढ़

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन 20 नवंबर  को

रायपुर  17 नवंबर 2021छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन  में भी वर्ष 2019 की तरह ही ऑनलाइन नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुरराम सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग देश भर में इस प्रकार का नवाचार करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन नॉमीनेशन प्रक्रिया के संबंध में 20 नवंबर  को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सॉफ्टवेयर के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। निर्वाचन भवन से उपसचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल विषय विशेषज्ञ के रूप में यह प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि कोविड के  मद्देनजर ऑन लाइन नॉमिनेशन एक अच्छा कदम साबित होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की सुविधा तो होगी, साथ ही प्रतीक आबंटन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो सकेगी। इस बार आयोग द्वारा प्रत्येक निकाय में  मतदान की जानकारी तत्पश्चात मतगणना की राउण्डवार जानकारी भी इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है। प्रशिक्षण में दुर्ग, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बिलासपुर, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव,  दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के उप-जिला निर्वाचन अधिकारी, ओनो के नोडल अधिकारी, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संबंधित जिले में कार्यरत प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी स्टाफ एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में   आमचुनाव कराए जाने हैं। इसमें  चार नगर पालिक निगम- बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली, पाँच नगर पालिका परिषदें-सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, जामुल, खैरागढ़ और छः नगर पंचायतें – प्रेमनगर, मारो,  नरहरपुर, कोंटा,  भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम शामिल हैं। इसके अलावा नगर पालिक निगम बिलासपुर ,राजनांदगांव और रायगढ़ नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली तथा नगर पंचायत बसना, कुरूद,  मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल में उप चुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं। विगत 12 नवंबर को निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव की तैयारियों संबंध में सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को बैठक भी ली थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57