Advertisement

महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने कोविड फाइटरो का किया सम्मान

महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने कोविड फाइटरो का किया सम्मान

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी बिश्रामपुर -कोविड माहामारी पर शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के बीच एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के द्वारा सामूहिक रूप से एकता स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया ।इस राष्ट्रीय महापर्व पर अपने कामगारों एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए एसईसीएल बिश्रामपुर के मुख्य महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने अपने अतिथिय उद्बोधन में कहा कि बच्चे देश के वर्तमान एवं भविष्य दोनो है।आज हम सब के कंधों पर जो जिम्मेदारियां हैं कल इन्हीं बच्चों के कंधे पर होगी अतः हम सबका दायित्व है कि इन बच्चों का अच्छा परवरिश ,शिक्षा ,दीक्षा की व्यवस्था की जाए। मानव संसाधन की बात की जाए तो पूरे विश्व में की आबादी में भारत का 18प्रतिशत की सहभागिता है जिसमें आधे से अधिक युवा पीढ़ी है या दूसरे शब्दों में कहा जाए कि हमारा देश युवाओं का देश है ।अपना देश युवा है। युवाओं का सही मायने में उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिस कारण से अपना देश आज भी अन्य देशों की तुलना में पिछड़ा हुआ अतः देश की मजबूती के लिए हमें इन युवाओं को सशक्त बनाना होगा। इस आयोजन में डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। इस अवसर पर शिवानी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा सक्सेना सहित एसईसीएल क्षेत्र के विभिन्न विभाग के प्रमुखों में पीसी साहू ,बीके चौधरी ,रमना राव ,सीसी नायक ,श्रमिक नेताओं में देवेंद्र मिश्रा, पंकज गर्ग, अशोक सिंह ,अरविंद सिंह, अमरजीत सिंह ,जेपी पांडे, राजेश सिंह ,आशीष पांडे आदि लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी सुब्रत पाल,आभार प्रदर्शन बलराम हेमब्रान ने किया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महाप्रबाधक ने करोना फाइटरो का किया सम्मान
मुख्य महाप्रबंधक ने कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले अपने सिपाहियों का किया सम्मान। राष्ट्रीय महापर्व के अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय के सीएमओ डॉक्टर विवेकानंद सिंह , डॉक्टर एस प्रमाणिक, परमाणु सहित क्षेत्र मे मेन पावर बजट प्राप्त होते हैं तीन दिवस की समय अवधि के अंदर पात्र कामगारों को पदोन्नति आदेश करने के लिए कार्मिक अधिकारी आर के तिवारी ,ध्रुव कुमार सिंह ,पार्थो चटर्जी रेशम लाल एवं उनकी टीम को सम्मानित किया।

पाटन के 21 वर्षीय टिकेश्वर पटेल ने रचा विश्व कीर्तिमान

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57