छत्तीसगढ़बलरामपुरराजनीतिराज्य

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन संपन्न

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन संपन्न

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

31 अगस्त तक की जा सकेगी दावा-आपत्ति

01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदाता हेतु पात्र

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 का प्रारंभिक प्रकाशन जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 13 नवीन मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जिसमें विधानसभा 06 प्रतापपुर के जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अन्तर्गत 04 नवीन मतदान केंद्र, विधानसभा 07 रामानुजगंज के अन्तर्गत 8 तथा विधानसभा 08 सामरी के अंतर्गत 01 नए मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। मतदाता सूची जिले के समस्त 683 मतदान केन्द्रों सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में अवलोकन के लिये उपलब्ध है। जिले के समस्त पात्र व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिये आवेदन कर सकतें है। इसके अतिरिक्त ऐसे मतदाता जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है वह भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकतें है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सेवा संबंधित प्रारूप 6 ,7 एवं 8 उपलब्ध हैं। प्रारूप 6 में नए मतदाता पंजीयन हेतु आवेदन, प्रारूप 7 में अनुपस्थित, डुप्लीकेट अथवा मृत मतदाताओं का विलोपन, तथा फार्म 8 के माध्यम से मतदाता विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार, डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र हेतु आवेदन, स्थानांरण हेतु आवेदन तथा दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकन करवा सकते हैं।
मतदाता अपने मतदाता सेवा से संबंधित फार्म भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वोटर हेल्पलाइन एप्पलीकेषन अथवा ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पदध् पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मतदाता किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिये भारत निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकतें है।
जिले के समस्त ग्रामों में ग्राम सभा के माध्यम से मतदाता सूची का हो रहा वाचन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में 02 अगस्त को जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची की जानकारी जिले के समस्त मतदान क्षेत्रों में प्रसारित हो तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची की जानकारी प्राप्त हो इस उद्देश्य से मतदाता सूची का वाचन किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!