छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

रायपुर, 25 मार्च 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्भीक पत्रकार, प्रबुद्ध लेखक और महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि (25 मार्च) पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न केवल पत्रकारिता के उज्ज्वल प्रतीक थे, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने अपनी लेखनी से जनचेतना की क्रांति को जन्म दिया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी ने ‘प्रताप’ जैसे समाचार पत्र के माध्यम से देश के पीड़ित किसानों, श्रमिकों और आम जन की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया। उन्होंने निडर पत्रकारिता के जरिए ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी और स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक बल प्रदान किया।

साय ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन से हम सभी को समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अमिट उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!