छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

नवविवाहिता को प्रताड़ित कर अत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले सास, ससुर सहित पति गिरफ्तार

नवविवाहिता को प्रताड़ित कर अत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले सास, ससुर सहित पति गिरफ्तार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस चौकी देवकर थाना साजा के अपराध सदर धारा 306, 34 भादवि में आरोपीगणों जनार्दन साहू पिता रामसाय उम्र 22 साल, रामसाय साहू पिता पूना राम साहू उम्र 53 साल, त्रिवेणी साहू पति रामसाय उम्र 50 साल सभी निवासी खिसोरा पुलिस चौकी देवकर थाना साजा के द्वारा अपने नवविवाहिता बहू की शादी 4 माह पूर्व हुआ था, लड़की का मायका जिला बालोद थाना गुंडरदेही क्षेत्रांतर्गत ग्राम में स्थित हैं, शादी के बाद से नवविवाहिता को उसका पति, सास, ससुर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर 16 जुलाई को अपने ससुराल ग्राम खिसोरा में फांसी लगाकर मृत्यु हुई, जिसका पीएम साजा अस्पताल में कराया गया। मर्ग जांच पर उक्त अपराध धारा का घटित करना पाये जाने पर उक्त तीनों आरोपियों को 31 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक तुलसी राम कोसिमा, आरक्षक संतोष धीवर, दीपक सिंह, महिला आरक्षक प्रीति यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!