प्रभा आनंद सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा- लखनपुर निवासी सुरेन्द्र साहू को ओबीसी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू ने सरगुजा जिला के ओबीसी महासभा का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओबीसी महासभा पुरे छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के लोगों को संगठित करने का लगातार प्रयास कर रहा है। जिसके तहत जिला सरगुजा में सुरेन्द्र साहू को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र साहू वर्तमान में साहू समाज सरगुजा जिला के उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं । सुरेन्द्र साहू पुर्व में सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा सरगुजा के जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। सुरेन्द्र साहू अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। सुरेन्द्र साहू ने कहा है जल्दी हि पुरे सरगुजा जिले में निवासरत पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठित कर जिले का कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। जिसमें सभी पिछड़े वर्ग के लोगों को का प्रतिनिधित्व होगा। सुरेन्द्र साहू को ओबीसी महासभा के सरगुजा जिला के अध्यक्ष बनने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है।
Related Articles
असम की BJP सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, जमीन उद्योगपतियों को सौंपने और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
2 hours ago
सरगुजा: 2.59 करोड़ से धान उपार्जन केंद्रों का होगा विकास, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भूमिपूजन
8 hours ago
अंबिकापुर: राशन वितरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर अजीत वसंत के सख्त निर्देश
8 hours ago
बलरामपुर दिशा बैठक: सांसद चिंतामणि महाराज के सख्त निर्देश, विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
8 hours ago
बलरामपुर में डीएमएफ, सड़क सुरक्षा व पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक, मंत्री रामविचार नेताम ने दिए निर्देश
8 hours ago
कोरबा में टाइप-1 डायबिटीज पर दो दिवसीय कार्यशाला, 114 स्वास्थ्य अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
8 hours ago
Check Also
Close






