गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

खरीदी के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में संबंधितों पर होगी कड़ी कार्रवाई

धान खरीदी की सभी तैयारियां समय सीमा में करें सुनिश्चित – कलेक्टर अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गरियाबंद / समर्थन मूल्य पर होने वाले आगामी धान खरीदी के सुचारू संपादन के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी संपादन के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की सभी तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी शासन द्वारा निर्धारित महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

जिले के पंजीकृत किसानों से सुविधाजनक रूप से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारी के लिए 35 बिंदु में बनाए गए सत्यापन रिपोर्ट 2 नवंबर तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। इसके तहत खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं सुविधा की जांच कर ले। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी धान बेचने में नहीं होनी चाहिए। साथ ही अवैध धान के भंडारण और विक्रय की गतिविधि भी नहीं होनी चाहिए। इन कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने और संलिप्तता पाए जाने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए शासन द्वारा निर्धारित नई दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए उसका अच्छे से अध्ययन कर लेने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी खरीदी केंद्रों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। साथ ही संवेदनशील केंद्र और आवश्यक केंद्रों के लिए दो-दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। इस बार लघु एवं सीमांत किसानों को दो एवं बड़े किसानों को तीन टोकन प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा की खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी निरंतर होना चाहिए यह भी सुनिश्चित कर लें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण करते पकड़ाए जाने वाले गाड़ियों को धान खरीदी की अवधि समाप्त होने तक नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे सभी प्रकरणों में जप्त गाड़ियों की गूगल फॉर्म के माध्यम से एंट्री की जाएगी। इस दौरान बैठक में जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु, डीएमओ अमित चंद्राकर, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी गोस्वामी, सहायक पंजीयक श्रीमती उषा ध्रुव सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में कहा की नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि सभी धान खरीदी केंद्रों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। साथ ही विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक डिवाइस, इंटरनेट कनेक्शन, आर्द्रता मापी एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की भी व्यवस्था समय सीमा में सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि इस बार खरीदी केंद्रों में केवल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का उपयोग धान खरीदी के लिए किया जाएगा।

इसका समय पूर्व नापतौल विभाग से सत्यापन जरूर कर लेंगे। खरीदी केंद्रों में नए एवं पुराने बारदानों की व्यवस्था, सुतली, रंग आदि समय से पहले सुनिश्चित कर ले। कलेक्टर अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्रों में चबूतरो की साफ सफाई, तारपोलिन व्यवस्था आदि भी तय समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित जानकारी सभी केंद्रों में फ्लेक्स एवं बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। फ्लेक्स में राज्य एवं जिला स्तर के हेल्पलाइन नंबर भी अनिवार्य रूप से मुद्रित करने के निर्देश दिए। जिससे लोग किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर में संपर्क कर समाधान पा सकेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!