Advertisement

ओ सी एम बंद खदान के मशीनी लौह सामग्री खुले आसमान के नीचे चोरों के लिए आमंत्रण साबित हो रहा है।

प्रदेश खबर – एसईसीएल बिश्रामपुर के ओसीएम खदान कुछ माह पूर्व ही पूर्ण रूप से बंद हो गई है परंतु खुली खदान के मशीनी लौह सामग्री खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है। जो चोरों व कबाड़ी के लिए चरागाह बन गया है। चोर दिनदहाड़े खुलेआम इन लौह मशीनी सामग्रियों को चोरी कर एकत्रित करते हैं और इन्हें संबंधित कबाड़ीयो को बेच देते हैं। इस कार्य में नगर के नशेड़ीचीयो का एक समूह लगा हुआ है । एसईसीएल विश्रामपुर प्रबंधन बंद ओसीएम खदान क्षेत्र में करोड़ों की लौह सामग्री खुले आसमान के नीचे लावारिस हालत में छोड़कर कुंभ करणी निद्रा में सो रही है ।प्रबंधन को चाहिए कि इन सामग्रियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। इन क्षेत्रों में लगे सुरक्षा सुरक्षा कर्मचारियों को चोरों से कोई लेना-देना नहीं है। सुरक्षा कर्मचारी बताते हैं एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में सुरक्षा प्रहरियों की कमी है। इन्हीं कारणों से खदान क्षेत्र के अधिकतर नाका बैरियर हटा दिया गया है जो चोरों के लिए वरदान साबित हो रहा है इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है ।एसईसीएल के सुरक्षा विभाग लोगों द्वारा चोरी होने की सूचना जब दी जाती है कि अमुक स्थान पर चोरी हो रही है ,तो विभाग केवल संबंधित थानों में लिखित शिकायत कर अपना कर्तव्य को इतिश्री कर लेता है ।जिससे बिश्रामपुर क्षेत्र केओ सी एम खदान सहित रेहर ,गायत्री ,केतकी ,आमगांव, अमेरा इन सभी खदानों से लौह सामग्री, कोयले चोरी खुलेआम है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57