Advertisement

सरगुजा : जनजाति गौरव युवा समाज अम्बिकापुर नगर की कार्यकारिणी घोषित।

डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जी के जयंती पर वर्चुअल प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी के जयंती पर जनजाति गौरव युवा समाज अम्बिकापुर, सरगुजा द्वारा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं संविधान पर वर्चुअल प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता समाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर सिदार ने डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ता मेघा उराँव ने बाबा साहब के द्वारा बनाये गए संविधान में अनुसूचित जनजाति समाज के लिए उल्लेखित 5 वीं एवं 6 वीं अनुसूची के बारे में बताते हुए कहा कि आज जनजाति समाज के अधिकारों की रक्षा संविधान से हो रहा है। बाबा साहब अनुसूचित जनजाति समाज को हिन्दु मानते थे इसलिए उन्होनें इस वर्ग के लिए अलग से धर्म की व्यवस्था नहीं की परंतु कुछ विदेशी षड्यंत्रकारी संस्थाएँ जनजाति समाज में अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि देवराम प्रसाद नागेश ने कहा कि बाबा साहब केवल अनुसूचित जाति समाज के हितैषी नहीं थे, बल्कि वो सभी वर्गों के हितों और अधिकारों की रक्षा किये थे, वे एक राष्ट्रीय महापुरुष हैं। उन्होनें वर्तमान समय में कोरोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण कराने एवं घर में ही रहने का आह्वाहन किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनजाति गौरव समाज सरगुजा के संभागाध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि लॉकडाउन में डॉ आंबेडकर जी के जीवन पर प्रबोधन कार्यक्रम से युवाओं को प्रेरणा मिलेगा। उन्होनें वर्चुअल कार्यक्रम में जनजाति गौरव युवा समाज अम्बिकापुर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पावन पूर्णाहुति भगत, उपाध्यक्ष विशेश्वर सिंह, सोनिया मुंडा एवं रीना मुंडा, सचिव सचिन भगत, सह सचिव रामबिहारी सिंह एवं पल्लवी भगत, कोषाध्यक्ष महंती एक्का, सह कोषाध्यक्ष क्रांति खलखो, सोशल मीडिया प्रभारी रविराज भगत, सह सोशल मीडिया प्रभारी शिवम बरवा, कार्यालय प्रमुख विकास भगत, कार्यकारणी सदस्य अभय पैंकरा, काजल मरकाम, चंचल नायक, नेहा सिंह एवं किरन भगत को बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परमेश्वर मरकाम जी ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवीन दायित्वधारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन सचिन भगत ने एवं आभार प्रदर्शन पावन पूर्णाहुति भगत ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनजाति गौरव समाज के जिला अध्यक्ष बिहारीलाल तिर्की सहित संभाग सचिव सहदेव भगत, प्रदेश सचिव रामलखन सिंह पैंकरा, प्रदेश प्रवक्ता इन्दर भगत, युवा समाज के प्रदेश सचिव अंकित तिर्की, महिला समाज जिला अध्यक्ष अनिमा पैंकरा, रमेश पैंकरा, सुमेश्वर सिंह, देवलाल सिंह पैंकरा, शशिकला भगत, ठाकुर दयाल पैंकरा आदि उपस्थित रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57