Advertisement

राष्ट्रीय आजीविका मिशन”बिहान”सुरभि संकुल स्तर संगठन वार्षिक अधिवेशन अमलीपदर मे सम्पन्न

राष्ट्रीय आजीविका मिशन”बिहान”सुरभि संकुल स्तर संगठन वार्षिक अधिवेशन अमलीपदर मे सम्पन्न

जिला ब्यूरो गरियाबंद/रिखीराम नागेश गोहरापदर ग्राम अमलीपदर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन “बिहान”के तहत सुरभि संकुल स्तर संगठन अमलीपदर के द्वारा वार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पूरे क्लस्टर भर से बिहान योजना के अंतर्गत जुड़ी महिलाएं पहुंची थी.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी,अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधन राम नायक,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पांडेय,मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रुति ध्रुवा मौजूद रहे।
क्षेत्र के क्लस्टर समन्वयक निधी साहू ने पूरे साल की बिहान योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि अमलीपदर क्लस्टर के 26 पंचायतों के 42 गांव में 792 समूह कार्यरत हैं,11649 परिवार की 9375 दीदीयां बिहान योजना से जुड़ी है। 270 समूह की 3250 सदस्य आजीविका मिशन के तहत व्यवसाय हेतु बैंक से ऋण लेकर साबुन निर्माण, मशरूम उत्पादन,पेन निर्माण,गुड़़ निर्माण,गोबर का दिया निर्माण, मछली, बकरी, मुर्गी पालन किया जा रहा है,

बिहान योजना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बिहान योजना में सभी महिलाओं को जोड़े जिससे हमारे क्षेत्र की महिलाएं सबल और सशक्त एवं आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपनी आजीविका चला सकें सभी महिलाओं को अपने सुझाव समिति में प्रस्तुत करके आने वाले दिनों में समूह को और विस्तृत करना होगा.भले ही इस प्रदेश की सरकार बिहान योजना में कितने रोड़े लगाएं लेकिन सभी गरीब परिवारों के महिलाओं तक पहुंच कर उन्हें इस मिशन से जोड़कर मुख्यधारा में जोड़ना हमारा लक्ष्य होना चाहिए.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामी की वजह से हमारी बहनों को आजीविका मिशन में काम करने में बहुत सारी दिक्कतें आ रही हैं वर्तमान सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह स्वसहायता समूह का (कर्जा) ऋण माफ करेंगे परंतु आज पर्यंत तक हमारी महिला स्वसहायता समूह की बहने कर्ज का भुगतान लगातार करती आ रही है इसलिए सरकार को हमारी बहनों की पीड़ा को समझते हुए कर्जमाफ करना चाहिए।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक ने कहा कि सभी महिलाओं को बिहान योजना से जुड़कर अपना काम शुरू करना चाहिए जैसे अभी हमारे क्षेत्र में महिलाएं किराना,साबुन निर्माण,मछली पालन,बकरी पालन,मुर्गी पालन आदि कार्य करके अपनी आजीविका बढ़ा रहे वैसे ही सभी जरूरतमंद तक पहुंचकर उनके आजीविका के साधन बनाने जरूरत है

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी स्वसहायता समूह की महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि उनके कार्य में कोई भी बाधा आती है तो भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़े रहकर समूह की महिलाओं के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास करेगें.महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने अपने क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी से बैठक हेतु कलस्टर भवन एवं ग्राम संगठन भवन निर्माण कराने की मांग की.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57