ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में पाइप वाली रसोई गैस के दाम 2.63 रुपये प्रति इकाई बढ़े

दिल्ली-एनसीआर में पाइप वाली रसोई गैस के दाम 2.63 रुपये प्रति इकाई बढ़े

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (एजेंसी) दिल्ली और आसपास के शहरों में पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) शुक्रवार से 2.63 रुपये प्रति इकाई महंगी हो गई है। दो सप्ताह से भी कम समय में पीएनजी के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने कहा कि दिल्ली में पीएनजी का दाम अब 50.59 रुपये प्रति घनमीटर होगा। अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति इकाई था।

आईजीएल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि इस बढ़ोतरी से गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई हो पाएगी।’’

इससे पहले 26 जुलाई को पीएनजी के दाम 2.1 रुपये प्रति इकाई बढ़ाए गए थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय हे कि सरकार ने बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है। इसके चलते गैस के दाम बढ़े हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल शहर गैस वितरकों को आपूर्ति से पहले स्थानीय स्तर पर उत्पादित और आयातित गैस के औसत के हिसाब से दरें तय करती है।

देश के अन्य शहरों में भी पीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं। मुंबई में महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का चार रुपये प्रति इकाई बढ़ाया है।

एमजीएल ने बयान में कहा, ‘‘गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। सीएनजी का खुदरा दाम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है।’’

हालांकि, आईजीएल ने सीएनजी के दाम नहीं बढ़ाए हैं। सीएनजी का दाम 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रखा गया है। आईजीएल ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब पीएनजी का दाम 50.46 रुपये प्रति घनमीटर हो गया है। वहीं गुरुग्राम में यह 48.79 रुपये प्रति इकाई हो गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!