छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

Surjpur News: दिसंबर को प्रतापपुर में किया जाएगा ‘‘भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि‘‘ के तहत प्रेरणा संवाद कार्यक्रम कन्या शाला की छात्राओं से कलेक्टर होंगे रूबरू…

21 दिसंबर को प्रतापपुर में किया जाएगा ‘‘भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि‘‘ के तहत प्रेरणा संवाद कार्यक्रम
कन्या शाला की छात्राओं से कलेक्टर होंगे रूबरू…

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर 20 दिसम्बर 2021/ सूरजपुर जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संवेदीकरण करने,उनके व्यक्तित्व विकास,गुरुजनों व छात्रों से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘‘भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि‘‘ जिला प्रशासन सुरजपुर द्वारा अभिनव पहल के तहत 21 दिसंबर को प्रतापपुर कन्या स्कूल में छत्राओं का प्रेरणा संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इसके माध्यम से कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह सीधे छात्राओं से संवाद स्थापित करेंगे ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि जिले के युवाओं को कैरियर के प्रति जागरूक करने,उनको प्रेरित करने भविष्य की संभावनाओं को तलाशने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत 3 दिसंबर 2021 को जिले के समस्त हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक, कॉलेज के प्राचार्य से चर्चा कर कैरियर संवाद, प्रेरणा संवाद ,मानसिक संवाद, आभासी संवाद ,विषय संवाद, विद्या संवाद जैसे विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है इसी कड़ी में इस कार्यक्रम के तीसरे चरण में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा प्रतापपुर कन्या स्कूल की छात्राओं से संवाद किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर सुश्री दीपिका नेताम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला श्रम अधिकारी श्री घनश्याम पाणिग्रही ,जिला शिक्षा अधिकारी,सुश्री हीना नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन का दायित्व सौंपा गया हैं।

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!