छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

सूरजपुर पुलिस की अभिनव पहल- सड़क सुरक्षा दौड़ का कराया आयोजन।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)


सूरजपुर पुलिस की अभिनव पहल- सड़क सुरक्षा दौड़ का कराया आयोजन।
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पुलिस व प्रशासन ने लगाया दौड़।
जब पुलिस न देख रही हो तब भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें-पुलिस अधीक्षक।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ ने भी लिया दौड़ में हिस्सा।
नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने अपील।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख/सूरजपुर– वर्तमान समय में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ताने गंभीरता से लिया है और अभिवन पहल करते हुए नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन कराया है। रविवार 11 जुलाई को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ सहित पुलिस के अधिकारी जवान एवं नागरिकगणों ने दौड़ लगाते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने संदेश दिया। आज प्रातः न्यू बस स्टैण्ड से सड़क सुरक्षा दौड़ को सूरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर की धर्मपत्नी डाॅ. सुनीता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता व सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल देव ने हरी डण्डी दिखाकर रवाना किया जो स्टेडियम ग्राउण्ड में समाप्त हुआ। जागरूकता के लिए आयोजित इस दौड़ में करीब 200 की संख्या में पुलिस के अधिकारी, जवान व आमजनों ने हिस्सा लिया। यह दौड़ जिस रास्ते से होकर गुजरी उन रास्तों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल दौड़ को गंभीरतापूर्वक देखा।
इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिले का कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों के बाद यह आयोजन करा मैसेज दिया है कि आगामी दिनों में सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस काफी गंभीर है और लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाव एवं जागरूकता को लेकर निरंतर कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से दुर्घटना को रोकने के संबंध में चर्चा हुई जिसमें दुर्घटना को रोकने के लिए प्रभावी कार्य किए जाने, यदि दुर्घटना होती है तो पीड़ित को फौरन उपचार की सुविधा मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क पर सफर के दौरान तमाम सर्तकता के बावजूद भी कुछ दुर्घटना हो जाती है वहां भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि घायल व्यक्ति की तुरंत मदद करें। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस की पूरी टीम को बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने से सड़क दुर्घटनाएं होती है, जिसका खामियाजा दुर्घटना में पीड़ित के साथ उसके परिजनों को होता है, विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और इसी कड़ी में यह दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अच्छी फिटनेश दिखाते हुए दौड़ को पूर्ण किया, सूरजपुर पुलिस आगे भी इस तरह के आयोजन जारी रखेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्घटना रोकने की दिशा में ब्लैक स्पाॅट को चिन्हांकित कर वहां सुरक्षात्मक उपाए प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें। जिम्मेदार व्यक्ति का फर्ज निभाते हुए जब पुलिस न देख रहा हो तब भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
सीईओ जिला पंचायत राहुल देव ने कहा कि सड़क पर सफर के दौरान सतर्कता जरूरी है, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट धारण करने से दुर्घटना में व्यक्ति की जान बचती है, हेलमेट कितना उपयोगी है उसके बारे में बताया। सीईओ श्री देव ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने एवं दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की बात कही।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
सूरजपुर कलेक्टर, कलेक्टर की धर्मपत्नी, पुलिस अधीक्षक व सीईओ ने सड़क सुरक्षा दौड़ के प्रथम 5 पुरूष विजेता देव सिंह, बनारसी, अशलेस, मनोज कुमार, राजेन्द्र पैंकरा एवं प्रथम 5 महिला विजेता सुकनिया सिंह, सोनावती, सम्पतिया सिंह, चन्द्रावती, पार्वती को पुरस्कार एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं दौड़ में भाग लेने पहुंची सरनापारा निवासी 11 वर्षीय ललित कुशवाहा का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार दिया। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं मंच का संचालन उप संचालक पी.एस. सोनवानी के द्वारा किया गया।
इस दौरान एएसपी मुख्यालय पीएस महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला, दीपक पासवान, सुभाष कुजूर, चित्ररेखा साहू, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, चौकी प्रभारी सुनील सिंह, वरिष्ठ नागरिक एस.के.तिवारी, रामबिलास मित्तल, अंतराष्ट्रीय बालीबाल रेफरी गौस बेक, खेल अधिकारी सबाब हुसैन, अनुराग बघेल, भागीरथी साहू सहित पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!