छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस में 6 हजार पदों पर भर्तियां शुरु, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस में 6 हजार पदों पर भर्तियां शुरु, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में 6 हजार पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा 5967 पदों के लिए नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था।

मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 133 वैकेंसी के लिए 6 अक्टूबर को नोटिस जारी हुआ था। इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू की गई थी। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से इसे स्थगित कर दिया गया था।

इन पदों पर होगी भर्ती :

आरक्षक जीडी : 5110 पद
वाहन चालक : 235 पद
ट्रेड्समैन : 623 पद

जिलेवार पदों की संख्या :

चंदखुरी, रायपुर : 22
रेल रायपुर : 181
पीटीएस, माना, रायपुर : 20
महासमुंद : 92
गरियाबंद : 186
धमतरी : 108
भाटापारा : 98
रायपुर : 559
दुर्ग : 332
जांजगीर-चांपा : 28
रायगढ़ : 124
मुंगेली : 139
बिलासपुर : 168
गंडई पीटीएस, राजनांदगांव : 20
खैरागढ़-छुईखदान: 82
मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी : 228
कबीरधाम : 120
राजनांदगांव : 160
बेमेतरा : 110
एमटी. पूल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर : 48
बालोद : 128
बेमेतरा : 110
सरगुजा : 79
जशपुर : 106
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : 116
गौरेला-पेंड्रा मरवाही : 42
कोरबा : 177
सक्ती : 101
कोरिया : 37
बलरामपुर – रामानुजगंज : 259
सूरजपुर : 144
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 106
पीटीएस, मैनपाट : 39
बस्तर : 365
कोंडागांव : 104
कांकेर : 133
दंतेवाड़ा : 73
नारायणपुर : 477
सुकमा : 139
बीजापुर : 390
कुल पदों की संख्या : 5967

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
12 वीं या कोई समकक्ष परीक्षा पास।

आयु सीमा
18 से 28 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी ।

सैलरी
19500 रुपये प्रतिमाह। इसके अलावा एचआरए, डीए आदि भत्ते दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस
इस प्रोसेस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PST, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल है। पीईटी में लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ शामिल है।

एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल नॉलेज, इंटेलिजेंस एबिलिटी, एनालिटिकल एबिलिटी और एरिथमैटिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।सीजी पुलिस आरक्षक जीडी ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!