ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Gold Treasure: समंदर में मिला अनमोल खजाना, सोने-चांदी का जखीरा देख चौंधिया जाएंगी आंखें

Lost treasure gold worth billions dollor discovered: कोलंबिया के तट से दूर समंदर की गहराइयों में एक लापता जहाज मिला है, जिस पर अरबों रुपये का खजाना लदा था. ये खजाना करीब 300 साल से गहरे पानी में डूबा हुआ था. इस जहाज से नौसेना की टीम को सोना (Gold), चांदी (Silver) और पन्ना (Emeralds) समेत कई बेशकीमती रत्न मिले हैं. इस जहाज को सैन जोस गैलियन के नाम से जाना जाता है. कोलंबिया की सरकार ने इसी सैन जोस गैलियन के मलबे की तस्वीरें जारी करते हुए इस राज को दुनिया के सामने खोल दिया है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

जहाज की लोकेशन गुप्त रखी गई

न्यूज़ वेबसाइट ‘द सन’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस खजाने की खोज की कहानी भी दिलचस्प है. कोलंबियाई नौसेना (Colombian Navy) ने जहाज के मलबे का आकलन करने के लिए 3100 फीट की गहराई तक रोबोट भेजा था. सैन जोस गैलियन नाम का जहाज 1708 में डूबा था और करीब 300 साल बाद इसका मलबा ढूंढने में कामयाबी मिली. एक रोबोट के जरिए इस खजाने के बारे में पता लगाया गया था. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पर करीब 17 अरब डॉलर की कीमत का सोना-चांदी, पन्ना और ज्वैलरी थी. फिलहाल जहाज के लोकेशन को लेकर अभी जानकारी गुप्त रखी गई है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्पेन की नौसेना के लिए इस जहाज का बड़ा महत्व था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1708 में इस जहाज को ब्रिटिश नेवी ने तबाह करते हुए डूबो दिया था. इस जहाज पर 64 तोपों के साथ भारी मात्रा बारूद भी रखा था. जंग के दौरान आग लगने के बाद जहाज समंदर की गहराई में डूब गया. इसमें 600 की संख्या में चालक दल भी सवार थे और वो भी डूब गए. जिनमें से 11 की ही जान बच पाई थी. इसके साथ ये खजाना समंदर में समा गया था. जिसे साल 2015 में वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन (WHOI) की ओर खोजा गया था.

खजाने पर विवाद

मलबे में दबे खजाने के मालिकाना हक को लेकर विवाद है, क्योंकि जहाज स्पेन का था. जिसे ब्रिटिश नौसेना ने कोलंबिया के जल क्षेत्र में उड़ा दिया था, तभी इसका मलबा यहां बरामद हुआ. अब कोलंबिया इस मलबे को अपनी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा मानता है. इसलिए उसने इस खजाने की लोकेशन को गुप्त रखा है. हालांकि उसकी तस्वीरें जारी करके कोलंबिया ने सदियों पहले की खोई यादों को ताजा कर दिया है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!