Advertisement

केरल में संदिग्ध रेबीज संक्रमण से महिला की मौत

केरल में संदिग्ध रेबीज संक्रमण से महिला की मौत

कोझीकोड (केर), 22 अगस्त (एजेंसी) आवश्यक टीकाकरण लेने के बावजूद पास के पेरम्बरा में एक 53 वर्षीय महिला की संदिग्ध रेबीज संक्रमण से मौत हो गई है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि पेरम्बरा के रांडेयारू की पी चंद्रिका के रूप में पहचानी गई महिला को 21 जुलाई को उसके चेहरे पर एक कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते ने उसी इलाके के सात अन्य लोगों को काट लिया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों के बाद उन्हें पिछले सप्ताह की शुरुआत में यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शनिवार आधी रात को उनकी मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने कहा कि चंद्रिका के रेबीज से संक्रमित होने की अंतिम पुष्टि उसके नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद ही पता चलेगी।

इसी तरह की एक घटना इस साल जून में पलक्कड़ जिले में हुई थी, जिसने रेबीज संक्रमण के लिए टीकाकरण की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था।

पलक्कड़ जिले के मनकारा की 19 वर्षीय श्रीलक्ष्मी की चार राउंड आवश्यक टीकाकरण प्राप्त करने के बावजूद रेबीज से मृत्यु हो गई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57