कोरबाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

अवैध निर्माण के नियमितिकरण में लायें तेजी : कलेक्टर झा

कोरबा । नगरीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण का सर्वे व चिन्हांकन कर नियमितिकरण में तेजी लायें। नियमितिकरण से होने वाले फायदों की जानकारी लोगों को दे व इसके लिए प्रेरित करें। कलेक्टर संजीव झा ने आज समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। अनाधिकृत नियमितिकरण से संपत्ति खुद की होगी। संपत्ति का रजिस्ट्री करा सकेंगे व बिक्री भी कर सकेंगे। मॉर्डगेज कर लोन भी ले सकेंगे। नगर पालिका में पंजीयन होने से उस निर्माण कार्य को विस्तार की अनुमति भी मिलेगी। कलेक्टर ने नियमितिकरण के इन फायदों सें आम जनता को अवगत कराने कहा। सरकार ने इसके लिए अवसर दिया है, इसका फायदा उठायें। वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए किए गए अवैध निर्माण का नियमितिकरण प्राथमिकता से होना चाहिए।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में धान खरीदी व उठाव की समीक्षा की गई। उपार्जन केंद्रों से 99 प्रतिशत धान का उठाव हो गया है। कलेक्टर ने पाली में उपमण्डी बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप प्रस्ताव भेजने निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक का समय निर्धारित कर दोपहर 12 बजे से बाजार लगने तक क्लीनिक संचालित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में एफआरए के साथ-साथ पेसा एक्ट के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। इस प्रशिक्षण में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों, वर्तमान व भूतपूर्व सरपंचों व पंचों को प्रशिक्षण देने के लिए रोस्टर जारी करने का निर्देश दिया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!