छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

पैसा मांगने की बात को लेकर मॉ की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही

पैसा मांगने की बात को लेकर मॉ की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी सूरजपुर: बाबापारा निवससी जीवधन जायसवाल ने थाना प्रतापपुर में सूचना दिया कि ग्राम सरहरी निवासी 55 वर्षीय सुखमनिया पति स्व. रामसूरत का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर के पलंग में पड़ा हुआ है सूचना पर शव पंचनामा बाद मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान डॉक्टर के द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण हत्यात्मक होना लेख किए जाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 49/22 धारा 302 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को घटना से जुड़े सभी बिन्दुओं पर बारीकी से जांच करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

Ambikapur News : उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण…….

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच जानकारी मिली कि मृतिका का लड़का राजेश बछोर को घटना से पूर्व सुखमनिया के साथ देखा गया था तथा च्वाईस सेंटर के पास पैसे की बात पर झगड़ा करने की जानकारी मिली जिसके बाद संदेही राजेश को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि मॉ से पैसा मांगने पर नहीं देने की बात पर गुस्सा होकर अपनी मॉ को हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए पलंग में पटक कर चेहरा को बिस्तर में दबा कर श्वास अवरूद्ध करते हुए हत्या कर दिया। मामले में आरोपी राजेश बंछोर पिता स्व. रामसूरत बंछोर उम्र 26 वर्ष निवासी अमनदोन को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

Ambikapur News : विश्व ग्लाकोमा सप्ताह आज से शुरू…….

इस कार्यवाही में एसआई नवल किशोर दुबे, एएसआई बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक भागवत एक्का, रामाधीन श्यामले, आरक्षक अभय तिवारी, अवधेश कुशवाहा, कौशलेन्द्र सिंह व निरंजन एक्का सक्रिय रहे।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!