छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार के गाड्री के सामने युवक ने किया तमाशा

अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार के गाड्री के सामने युवक ने किया तमाशा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

बलौदाबाजार; एक युवक के द्वारा अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार के गाड्री के सामने लेट कर तमाशा करने लगा और तहसीलदार के सामने युवक ने अतिक्रमण हटाने से जुड़ा मामला को लेकर न्याय कें लिए आवाज उठाते हुऐ नहीं उठूंगा, मैं मर जाऊंगा। यदि मेरा घर तोड़ा गया है तो सबका घर तोड़ना चाहिए। ऐसे नहीं चलेगा। इस बात को लेकर युवक और उसके साथी काफीे देर तक तहसीलदार से बहस करते रहे।

कसडोल ब्लॉक के टुन्ड्रा तहसील के हसुवा गांव में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। यही वजह है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले रेशमलाल, टीकम साहू, राजेश कुमार और श्यामलाल को नोटिस दिया गया था। नोटिस में अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्देश दिए गए थे। बताया गया कि नोटिस के बाद भी इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस बीच अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार चित्ररेखा चन्द्रवंशी खुद अपनी टीम के साथ शनिवार को गांव पहुंच गई। इसके बाद टीकम साहू के घर को तोड़ दिया गया। बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तहसीलदार ने फोन नहीं उठाया

प्रशासन की टीम के पहुंचते ही टीकम साहू ने एसडीएम से शिकायत भी की। इस पर एसडीएम के रीडर ने तहसीलदार को फोन भी किया था। मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया और कार्रवाई कर दी। अब इसे पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है।

पीड़ित बोला.भेदभाव किया गया

इसके बाद टीकम साहू के बेटे योगेश साहू ने हंगामा कर दिया। बताया ये भी गया है कि टीकम के यहां कार्रवाई करने के बाद तहसीलदार वापस लौट रही थीं। बाकी के घरों को तोड़ा नहीं गया था। ये देखकर योगेश औऱ नाराज हो गया और उसने तहसीलदार से विवाद करना शुरू कर दिया। वो जमीन पर लेट गया और कहने लगा कि ये गलत है। केवल मेरे घर को तोड़ा गया है हमसे भेदभाव किया जा रहा है।

तहसीलदार बोलीं.मैं आपके हिसाब से कार्रवाई नहीं करूंगी

उधरए पुलिस की टीम भी मौके पर थी। पुलिस ने किसी तरह से तहसीलदार की गाड़ी के सामने से युवक को हटाया। तब जाकर तहसीलदार रवाना हुईं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि जिसके खसरे का नोटिस है। वो तोड़ा गया है। मैं आपके हिसाब से कार्रवाई नहीं करू्ंगी।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!