
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर
सक्ती शाखा नहर के माईनरों की लाईनिंग एवं कोलाबा लगाने के लिए 2.35 करोड़ की स्वीकृति
सक्ती शाखा नहर के माईनरों की लाईनिंग एवं कोलाबा लगाने के लिए 2.35 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना की सक्ती शाखा के अंतर्गत कांशीगढ़ माईनर बावनबुड़ी माईनर एवं गुच कुलिया माईनर के क्षतिग्रस्त सीसी लाईनिंग के पुनर्निर्माण, नहरपार सुदृढ़ीकरण के लिए पक्के संरचनाओं का निर्माण एवं कोलोबा लगाने के लिए 2 करोड़ 35 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है।










