छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुरस्वास्थ्य

जिले में अब तक 2 लाख 47 हजार 408 लोगो ने लगवाया कोविड-19 का टीका

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने अधिक से अधिक कोविड वेक्सीनेशन लगाने जिलेवासियों से की अपील

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर आज 28 जून 2021/ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडो, नगरीय क्षेत्रो में डोर टू डोर पहुंच कर प्रोत्साहित करते हुए कोविड वैक्सीन लगाने पात्र व्यक्ति को वैक्सीन लगाया जा रहा है। आम लोगो में जो भ्रांतियां, डर एवं भय दिख रहा था उसे छोड़ कर कोरोना से बचने के लिए पात्र व्यक्ति वैक्सीन लगवा रहे है। कलेक्टर ने जिले वासियों को कोरोना से सुरक्षित रहने एवं कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावनाओं को देखते हुए जिले के सभी पात्र व्यक्तियों से कोविड वेक्सीनेशन लगाने की अपील की हैं। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अनुभव सबसे महत्वपूर्ण होता है। मैंने स्वयं दो वेक्सीन लगाए हैं जो तीन महीने हो गये हैं, वेक्सीन ही इससे बचने का उपाय है इसलिए जो व्यक्ति पहला वैक्सीन लगाएं हैं वे दूसरा वेक्सीन जरूर लगाएं और जो पात्र व्यक्ति अभी तक नहीं लगाएं हैं। उन्हें वेक्सीन जरूर लगाने की अपील की है। जिले में अब तक 2 लाख 47 हजार 408 लोगो ने कोविड वैक्सीनेशन कराया है।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है वैक्सीन ही एकमात्र कोविड से बचने का उपाय है अभी भी कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बनी हुई है शत् प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाना अनिवार्य है। इसलिए सभी पात्र व्यक्ति समय पर वेक्सीन लगाकर अपने एवं परिवार, रिशतेदारों को सुरक्षित रखें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है इससे जुड़े अफवाहों से बचे तथा नजदिकी टिकाकरण केन्द्र जाकर अपना वैक्सीनेशन जरूर कराएं।

सूरजपुर में अब तक 16652 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 10482 फ्रंटलाइन वर्कर तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 116432 लोगों को तथा 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के 21087, 60 से अधिक उम्र के 63224 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। सीजी पोर्टल अंतर्गत 18 से 44 वर्ष के आयु के 18615 को पहला एवं 916 को दूसरा डोज लगा है जिले में अब तक 215688 पहला डोज एवं 31740 को दूसरा डोज लगाया गया है इस तरह कुल 2 लाख 47 हजार 408 लोगो कोे कोविड वैक्सीन लगा है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!