
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
पूर्वी क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए आक्रामक तरीके से तैनाती कर रहा चीन: दस्तावेज
पूर्वी क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए आक्रामक तरीके से तैनाती कर रहा चीन: दस्तावेज
नयी दिल्ली, लद्दाख क्षेत्र में चीन की काफी अधिक आर्थिक एवं रणनीतिक जरूरत है, और यही वजह है कि वह आक्रामक तरीके से अपनी सेना की तैनाती कर रहा है ताकि वह भारत की ओर अधिक क्षेत्रों पर दावा करने के लिए बिना बाड़बंदी वाले स्थानों पर दबदबा कायम कर सके। यह बात एक उच्चस्तरीय बैठक में वितरित किए गए एक दस्तावेज में कही गई।.
पिछले सप्ताह हुई पुलिस महानिदेशकों/पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए संबंधित दस्तावेज में कहा गया है कि देश की सीमा रक्षा रणनीति को भविष्य के लिए आर्थिक प्रोत्साहन के साथ एक नया अर्थ और उद्देश्य दिया जाना चाहिए।.











