अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार-प्रसार जोरों से कर रही सूरजपुर पुलिस।

अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार-प्रसार जोरों से कर रही सूरजपुर पुलिस।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप बनाया गया है। जिसे गूगल प्ले स्टोर या क्यूआर कोड से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिये आपातकालीन परिस्थितियों में लोग अपने निकटतम संबंधी के साथ ही डायल 112 को सीधे सूचना भेज सकते हैं। ऐप के जरिए सीधे पुलिस से शिकायत की जा सकती है। ऐप को खासतौर पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जिला पुलिस ने इसका जोरों से प्रचार प्रसार कर आम लोगों के साथ ही महिलाओं को इसकी जानकारी दी।
*स्कूल-कालेज में सूरजपुर पुलिस का कार्यक्रम।*
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में जिले के थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों के द्वारा अपने क्षेत्र के स्कूल-कालेजों में जाकर अभिव्यक्ति ऐप का प्रदर्शन किया साथ ही हमर बेटी-हमर मान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच व सायबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बता कर लगभग 500 छात्र-महिलाओं से ऐप डाउनलोड भी कराया गया। आपातकालीन परिस्थिति में अभिव्यक्ति ऐप का उपयोग महिला, बच्चों के साथ-साथ सभी वर्ग के लोग कर सकते हैं।
*इस तरह काम करेगा अभिव्यक्ति एप।*
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर या क्यू आर कोड से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन आईडी क्रिएट कर अपने 2 निकट सम्बन्धियों का मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा। यह नंबर ऐसे होंगे जिन्हें आप खतरे के समय सूचित करना चाहते हैं।
अब अभिव्यक्ति ऐप आपके उपयोग के लिए तैयार हो चुका है। ऐप में एक पेज खुलेगा जिसमें 3 प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। 1. एसओएस मैसेज 2. कंप्लेन 3. स्टेटस। आपातकालीन परिस्थितियों में एसओएस मेसेज का उपयोग करें। एसओएस पर क्लिक करते ही आपके द्वारा ऐप में फीड किए गए निकट संबंधियों के 2 मोबाइल नंबर और डायल 112 को आपकी लोकेशन सहित मैसेज सेंड हो जाएगा। जिससे एप यूजर के निकट संबंधी व डायल 112 को खतरे में होने की सूचना मिल जाएगी। मैसेज मिलते ही संबंधित क्षेत्र की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। कंप्लेन ऑप्शन में जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज किया जा सकता है। स्टेटस ऑप्शन पर जाकर कंप्लेन की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

*क्या है अभिव्यक्ति ऐप।* अभिव्यक्ति ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की ओर से तैयार किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य मुसीबत में फंसी महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता (छत्तीसगढ़ पुलिस इनवाइट फार वुमेन सेफ्टी) उपलब्ध कराना है। पीड़ित महिला कहीं से भी अभिव्यक्ति ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। अभिव्यक्ति ऐप पर महिलाओं की सुरक्षा संबंधित टिप्स भी दिए गए है। इसे फॉलो कर महिलाएं अपनी जानकारी पुलिस से शेयर कर सकती हैं। पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। जिसे महिलाएं अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकती हैं। एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद एक बटन दबाते ही पुलिस विभाग को इसकी सूचना मिल जाएगी। यह ऐप महिला सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।