
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी भाजपा: बावनकुले
मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी भाजपा: बावनकुले
मुंबई, 17 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को यह जानकारी दी।.
बावनकुले ने नागपुर में कहा, “भाजपा ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मुरजी पटेल, जिन्होंने भाजपा से नामांकन दाखिल किया था, अब इसे वापस ले लेंगे। वरना हम चुनाव जीत सकते थे।”.