Advertisement

किसानों की सहूलियत के लिए एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’ तैयार…………..

किसानों की सहूलियत के लिए एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’ तैयार…………..

पी0एस0 यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अब धान बेचने के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड एप ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ विकसित किया गया है। इस एप्प को किसान एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप के जरिए किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीन जानकारियां प्राप्त होंगी। साथ ही एप के उपयोग से पंजीकृत किसानों द्वारा संबंधित समिति अथवा उपार्जन केन्द्रों में आगामी सात दिनों तक टोकन प्राप्त किया जा सकता है। बताया गया है कि एप के जरिए संबंधित समिति अथवा उपार्जन केन्द्र में हर दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। उक्त सीमा में भी सीमांत, लघु और दीर्घ किसानों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन हेतु समान अवसर उपलब्ध होगा। संबंधित समिति व उपार्जन केन्द्र में शेष 70 प्रतिशत खरीदी क्षमता की मात्रा ऑफलाइन टोकन हेतु उपलब्ध रहेगी ताकि ऐसे किसान जो एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने में असुविधा महसूस करते हैं, उन्हें पूर्व की भांति समिति मॉड्यूल से टोकन प्राप्त हो सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

ज्ञातव्य है कि एप के जरिए टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों में समिति मॉड्यूल से टोकन जारी करने की व्यवस्था के अतिरिक्त की जा रही है। इस तरह किसानों को ऑनलाइन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त हो सकेगा। इस एप के उपयोग से समिति या उपार्जन केन्द्रों में टोकन प्राप्त करने हेतु किसानों की भीड़ में कमी आएगी। किसानों को घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन मिल सकेगा। उन्हें समिति या उपार्जन केन्द्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी चेक लिस्ट अनुसार पूरी कर ली गई है। सभी उपार्जन केन्द्रों में ट्रॉयल  रन पूरा हो चुका है। इस वर्ष अनुमानित 2 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान जिले 39 समितियों के 46 उपार्जन केन्द्रों के जरिए आगामी एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। सभी उपार्जन केन्द्रों में नए तथा पुराने बारदाने पर्याप्त मात्रा में पहुंचाए जा चुके हैं। इस बार 2356 नए किसानों ने पंजीयन हेतु आवेदन दिए है। पंजीयन 31 अक्टूबर तक होगी। इस वर्ष भी केन्द्रों से उपार्जित धान को मिलर्स सीधे उठाएंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05