छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

नाबालिक को प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक को प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – प्रार्थी ने थाना नांदघाट में 3 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 जुलाई को इसकी बहन स्कुल जा रही हूं कहकर घर से निकली थी, जो वापस नहीं आने पर आसपास ग्रामों एवं रिस्तेदारो में पता किया, पता नहीं चलने एवं ओम प्रकाश ऊर्फ परदेशी चंदेल द्वारा भगा कर ले जाने की शंका कि रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी व एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की एवं डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के द्वारा थाना नांदघाट प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिदार एवं थाना स्टाफ व सायबर सेल को गुम/अपहृता की पता तलास करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना नांदघाट एवं बेमेतरा सायबर सेल टीम की मदद से नाबालिग बच्ची गुम/अपहृता (बालिका) को आरोपी ओम प्रकाश ऊर्फ परदेशी चंदेल के कब्जे से पुलीवेंडेला जिला वयासर कडप्पा (आंध्रप्रदेश) से दस्तयाब कर बरामद किया गया। आरोपी ओम प्रकाश ऊर्फ परदेशी चंदेल द्वारा पीडिता को नाबालिक होना जानते हुए भी प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर, मांग में सिंदुर भरकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ओमप्रकाश ऊर्फ परदेशी चंदेल पिता सुखनंदन चंदेल उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध धारा 363, 366 क, 376, 376 (2) एन भादवि एवं 5 (ठ), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज 17 अगस्त को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नांदघाट प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिदार, सउनि शंकरलाल सोनवानी, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, आरक्षक विक्रम सिंह, सुरेश साहू, प्रताप सिंह यादव, विरेन्द्र चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!