
Surguja News: पिता-पुत्र की लाश खेत में मिली,गाय घुसने को लेकर हुआ विवाद, धारदार हाथियार से ली जान, 4 गिरफ्तार
मामूली विवाद पर गांव के लोगों ने ली पिता-पुत्र की जान: गाय घुसने को लेकर हुआ विवाद, धारदार हाथियार से ली जान, 4 गिरफ्तार
मामूली विवाद पर गांव के लोगों ने ली पिता-पुत्र की जान: गाय घुसने को लेकर हुआ विवाद, धारदार हाथियार से ली जान, 4 गिरफ्तार सरगुजा जिले में एक पिता-पुत्र की लाश खेत में मिली थी। अब पुलिस ने हत्यारों का पता लगा लिया है। दोनों को गांव के लोगों ने ही मिलकर मारा है। बताया गया है वन विभाग की प्लांटेशन की जमीन पर गाय घुसने का विवाद था। जिसके चलते दोनों की हत्या की गई है। पढ़िए पूरी खबर…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक पिता-पुत्र की लाश खेत में मिली थी। अब पुलिस ने हत्यारों का पता लगा लिया है। दोनों को गांव के लोगों ने ही मिलकर मारा है। बताया गया है वन विभाग की प्लांटेशन की जमीन पर गाय घुसने का विवाद था। जिसके चलते दोनों की हत्या की गई है। आरोपियों ने दोनों को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा है। वारदात के बाद आरोपी अपने घर पर ही थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र के कुमहरता गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुमहरता निवासी शोभनाथ गोड़ वन विभाग में चौकीदार था। वहीं उसका बेटा प्रमोद गोड़ भी घर पर ही रहता था। कुछ दिन पहले शोभनाथ गोड़ का ड्यूटी के दौरान गांव के लोगों से विवाद हुआ था। शोभनाथ उस दौरान ड्यूटी कर रहा था। तभी वन विभाग ने जिस जमीन पर पौधे लगाए हैं, उस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों की गायें घुस गई थीं। इस पर जब उसने गांव के उन लोगों को मना किया था कि गाय इधर चरने मत भेजा करो, बस इसी बात पर विवाद हो गया था।
गांव में फिर हुआ विवाद शनिवार की रात को शोभनाथ अपने बेटे प्रमोद के साथ ही गांव में गया हुआ था। उसी दौरान उनकी मुलाकात गांव के ही इन चार लोगों से हुई थी। इसके बाद ही दोनों की हत्या कर दी गई थी। दोनों रात को घर नहीं लौटे तो सुबह परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। सुबह लोगों ने दोनों का शव गांव में खेत के पास देखे। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। सीधे हत्यारों के घर पहुंचा पुलिस का डाग हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शरीर में काफी चोट के निशान थे। धारदार हथियार से हमला करने के भी निशान थे। इसके बाद डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा और तलाशी करते हुए सीधे आरोपियों के घर पहुंच गया। आरोपियों को पकडा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस जल्द मामले में खुलासा करेगी। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों का नाम भी नहीं बताया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। देखिए











