गंगा-यमुना के संगम की तरह अनंत संभावनाओं और सामर्थ्य को समेटे हुए है ‘काशी तमिल संगमम’ : मोदी
वाराणसी, 19 नवंबर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार ‘काशी तमिल संगमम’ का उद्घटन करते हुए इसे गंगा-यमुना के संगम की भांती पवित्र और सामर्थ्यवान बताया।.
महादेव की नगरी काशी में सभी का ‘काशी तमिल संगमम’ में हृदय से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘विश्व के सबसे प्राचीन जीवंत शहर काशी की पावन धरती पर आप सभी को देखकर आज मन बहुत प्रसन्न हो गया है।’’.












