मुंबई के सीएसएमटी में पश्चिम शैली के शौचालयों में स्वत: ऊपर हो जाने वाले सीट कवर की व्यवस्था
मुंबई/ मध्य रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में पश्चिम शैली के शौचालयों में स्वत: ऊपर हो जाने सीट कवर का प्रबंध किया है, ताकि यात्रियों के लिए बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।.
मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बुधवार को बताया कि जिन सार्वजनिक शौचालयों में पश्चिमी कमोड सीट होती हैं, उनमें ज्यादातर लोग मूत्र त्याग करने से पहले सीट कवर नहीं उठाते, जिससे अन्य लोगों के लिए इसका इस्तेमाल करना स्वच्छता के लिहाज से उचित नहीं रहता।.












