
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
जहरीला फल खाने से चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार
उप्र : जहरीला फल खाने से चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार
बाराबंकी/ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जैदपुर इलाके में जहरीला फल खाने से चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि जैदपुर थाना क्षेत्र के चंदौली का पुरवा गांव में बुधवार को साग तोड़ने गए बच्चों ने जंगल में लगा जेट्रोफा का फल खा लिया और उसे अपने साथ घर भी ले आए।.









