थाना सीतापुर द्वारा अनाचार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सरगुजा पुलिस का नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना सीतापुर द्वारा अनाचार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अभियान “गूंज” चलाकर त्वरित कार्यवाही।

नाबालिग बालिका को आणंद गुजरात से बरामद कर की गई कार्यवाही।

प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर से बाहर जा रही हूं कहकर निकली जो आज तक घर वापस नहीं आई जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे “गुंज” अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर श्री ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह एवं पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के पता तलाश एवं गिरफ़्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दौरान जाँच विवेचना एवं साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर नाबालिक की बरामदगी एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम जिला आणंद गुजरात भेजी गई थी जो पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी कृष्णा गिरी उर्फ किशन गिरी साकिन विशुनपुर थाना सीतापुर के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया, महिला अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर भगा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात बालिका के द्वारा बताई गई, आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक एस.आर साहू,महिला आरक्षक लछमनिया, आरक्षक संजीव चौबे, सूरज बली, पंकज देवांगन शामिल रहे।