थाना धौरपुर को नाबालिग के हत्या के मामले में मिली सफलता ।

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही चंद घंटे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना धौरपुर को नाबालिग के हत्या के मामले में मिली सफलता ।

थाना धौरपुर एवं गठित विशेष पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा मामले का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को प्रशंसा एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने हेतु घोषणा की गई है।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मृतक के परिवार से पूर्व परिवारिक रंजिश होना बना हत्या की वजह।

प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा लड़का घर के बाहर खेलने निकला था जो शाम रात तक घर वापस नहीं आने पर आसपास रिस्तेदार पड़ोसी में पता किया कोई पता नहीं चला, प्रार्थी द्वारा मामले की सुचना देने पर प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत् मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे तत्काल नाबालिग का पता तलाश कर शीघ्र बरामद करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर नाबालिक को बरामद करने का सतत् प्रयास पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जो दौरान विवेचना परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर अशोक कुमार पिता थीरन उम्र 20 वर्ष निवासी लोहारपारा चंगोरी थाना धौरपुर द्वारा पूर्व रंजिश होने के कारण प्रार्थी के परिवार से हमेशा लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देता रहता था जिस पर परिजनो के द्वारा संदेह किया गया था जो मामले के संदेही अशोक कुमार को पकड़ कर नाबालिक के मामले में पूछताछ किया गया जो अशोक कुमार द्वारा मृतक के परिवार से पूर्व रंजिश होने के कारण नाबालिक की हत्या कर रहर बाड़ी में दफन कर देना बताया जो आरोपी कि निशानदेही पर पुलिस टीम के सतत्प्रयास से गांव के ही गणेश हरिजन के रहर बाड़ी से नावालिक मृतक के शव को बरामद किया गया, आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी के विरूद्ध सदर धारा 363, 302, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजिबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा मामले का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को प्रशंसा एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने हेतु घोषणा की गई है, संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम, जयनाथ भगत, आरक्षक सीनू फिरदौशी, सचिन सिन्हा, सतेन्द्र दुबे, बृजेश राय, अतुल सिंह, कष्टहरण पैकरा, दिलीप मिंज, सयनाथ लकड़ा, नेसतोर कुजूर शामिल रहे।