Advertisement

रायपुर : राज्य जल स्वच्छता मिशन की अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न

रायपुर : राज्य जल स्वच्छता मिशन की अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल स्वच्छता मिशन की अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनुशंसित समूह जल प्रदाय योजनाओं और वार्षिक कार्ययोजना 2022-23 का प्रस्तुतिकरण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने दिया। मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं पर आवश्यक तकनीकी समिति की सलाह लेने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य है कि वर्ष 2024 तक प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2021-22 में चार लाख 43 हजार 908 नल कनेक्शन लगाये गए। इसी प्रकार से इस वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य के 19 हजार 682 गांवों में करीब 6 लाख 79 हजार 322 नल कनेक्शन लगाये जा चुके है। इसी तरह प्रदेश की 43 हजार 849 शालाओं में, 41 हजार 662 आंगनबाड़ियों में, दो हजार 468 आश्रम शालाओं में, पांच हजार 243 स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 6600 ग्राम पंचायत भवनों में 6 हजार 600 रनिंग वाटर युक्त पेयजल सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इसी वित्तीय वर्ष में अब तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने एक हजार 543 रूपए व्यय किए गए है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में संचालक जल जीवन मिशन श्री टोपेश्वर वर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन सहित राज्य जल स्वच्छता मिशन, अपेक्स कमेटी के अन्य सदस्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57