Advertisement

गरियाबंद : 92 साल की दादी ने दी कोरोना को मात:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाली बल्दी बाई स्वस्थ होकर घर लौंटी, 10 दिन पहले हुई थीं अस्पताल में भर्ती

​​​​​​​रिपोर्ट-रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद/पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कंदमूल फल खिलाने वाली बल्दी बाई अब पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें बुधवार को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मैनपुर विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ीघाट की रहने वाली बल्दी बाई की तबीयत बिगड़ने पर 25 अप्रैल को उनका एंटीजन टेस्ट किया गया था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनमें सामान्य सर्दी-बुखार के लक्षण थे। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने उन्हें रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी तबीयत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे। वह अपने ग्राम कुल्हाड़ीघाट पहुंच गई हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

लौटने पर जिला अस्पताल में किया गया चेकअप, होगी नियमित जांच
CMHO डॉ. एनआर नवरत्न ने बताया कि बल्दी बाई कोरोना से मुक्त और स्वस्थ होकर वापस आ गई हैं। यहां जिला चिकित्सालय में उनका सामान्य चेकअप किया गया। इसके बाद उन्हें गांव कुल्हाड़ी घाट के लिए रवाना किया गया है। डॉ. नवरत्न ने बताया कि अभी भी उनका नियमित तौर पर स्वास्थ्य चेकअप किया जाएगा। इसके लिए टीम लगातार उनके घर जाएगी और संपर्क में रहेगी। फिलहाल उनकी स्थिति अब ठीक है।

कांग्रेस की पोस्टर लेडी हैं बल्दी बाई, पूर्व प्रधानमंत्री पहुंचे थे घर
बल्दी बाई कांग्रेस की पोस्टर लेडी हैं। उनके घर साल 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपनी पत्नी सोनिया गांधी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने राजीव गांधी को कंदमूल भी खिलाए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उनके गांव को गोद लिया था। बल्दी बाई जिला मुख्यालय गरियाबंद से 75 किमी दूर स्थित गांव कुल्हाड़ी घाट में रहती हैं। 2 महीने पहले PCC चीफ मोहन मरकाम भी उनके घर पहुंचे थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05