छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : कोरोना की दूसरी पारी फिर भी शिक्षा रहेगी जारी : शिक्षा के गोठ में महिला शिक्षिकाओं के नवाचारों को प्राथमिकता

आशीष विमला सिन्हा प्रदेश खबर प्रमुख

रायपुर : कोरोना की दूसरी पारी फिर भी शिक्षा रहेगी जारी : शिक्षा के गोठ में महिला शिक्षिकाओं के नवाचारों को प्राथमिकता

रायपुर, 06 अप्रैल 2021 छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा अनुरूप स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को उच्चतम शिखर पर ले जाने के प्रयास प्रारंभ हो गए है। वर्ष भर के लिए शैक्षणिक कैलेण्डर बनाकर नवीन विजन और मिशन तैयार किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा। उक्त बातें स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल में आज जारी शिक्षा के गोठ ई-न्यूजलेटर में उल्लेखित की गई है। इस बार का अंक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्रित होने के कारण पिंक कलर में है। तथा महिला शिक्षिकाओं की सफलता की उड़ान को प्रमुखता प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

यह उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला के कुशल निर्देशन में तथा एससीईआरटी के संचालक डी. राहुल वेंकट द्वारा इसका संपादन किया। संपादन मण्डल में डॉ. योगेश शिवहरे, ए. के. सोमशेखर, प्रशांत कुमार पाण्डेय, डॉ. एम. सुधीश, डॉ. विद्यावती चन्द्राकर, सत्यराज अय्यर, डॉ. जयाभारती चन्द्राकर का विशेष भूमिका निभाई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ज्ञातव्य हो कि शिक्षा के गोठ अंक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की गतिविधियॉ, कोरोना की दूसरी पारी फिर भी शिक्षा रहेगी जारी, की थीम पर मोहल्ला क्लास, नीति आयोग की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के जिले दंतेवाड़ा को तीसरे एंव बस्तर को चौथे स्थान, केन्द्रिय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा घोषित सूची में बिलासपुर का सरकारी स्कूल देश में प्रथम, प्रिंट रिच वातावरण निर्माण की गतिविधियॉ, अंगना में शिक्षा, केन्द्रिय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान ने सिखाया शिक्षा में डिजिटल पाठ्य सामग्री का निर्माण, शिक्षा में नवाचार, राज्य स्तरीय गतिविधियॉ, पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत प्रशिक्षित किए गए स्वयंसेवी शिक्षक, सफलता की उड़ान, अंतर्गत जिला बिलासपुर से श्रीमती प्रतिभा पांडे, जिला दंतेवाड़ा से श्रीमती बेला यादव, जिला जशपुर से चित्रलेखा बाघव, जिला धमतरी से शमा रिजवाना, जिला दुर्ग सुश्री के. शारदा द्वारा किए गए शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों को स्थान दिया गया है तथा फोटो गैलरी व मीडिया में पढ़ई तुंहर दुआर एवं 31 हमारे नायक शिक्षक पेज को इस अंक में शामिल किया गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!