Ambikapur : राज्य स्तरीय व्यक्तिगत विकास प्रतियोगिता में माही गुप्ता प्रथम………

राज्य स्तरीय व्यक्तिगत विकास प्रतियोगिता में माही गुप्ता प्रथम………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को राज्य स्तरीय व्यक्तिगत विकास प्रतियोगिता अंतर्गत मौखिक गणित स्पर्धा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुमारी माही गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुमारी माही गुप्ता स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कीर्ण अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवगढ़ की छात्रा हैं। यह प्रतियोगिता समग्र शिक्षा अभियान द्वारा रायपुर के दीन दयाल स्टेडियम में 17 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। सर्व शिक्षा अभियान द्वारा माही गुप्ता को प्रतियोगिता में शामिल कराया गया था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0